राम प्रताप
सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 06.03.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा द्वारा आगामी रमजान माह एवं चैत्र रामनवमी के दृष्टिगत थाना रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा उपस्थित सभी धर्मगुरुओं एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से संवाद करते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखते हुए त्यौहारों को पारंपरिक ढंग से मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।इस अवसर पर मुस्ताक अहमद, अजहर खाँ, नूरुद्दीन खाँ, मनोज कुमार चौबे, रामलाल, महादेव सहित क्षेत्र के अन्य सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।पुलिस द्वारा सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई, जिससे आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सकें।
