चोपन रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया गया शीतल शरबत

 


राहुल शर्मा 

सोनभद्र /भीषण गर्मी को देखते हुए C&W रेलवे चोपन की ओर से चोपन रेलवे स्टेशन परिसर में राहगीरों एवं आमजन के लिए शीतल शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य तेज गर्मी से राहत पहुंचाना और मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देना था।

इस पुनीत कार्य में ADME/C&W/CPU, CWS/C&W/CPU, COS/C&W/CPU तथा TL&AC/CPU के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से सहयोग करते हुए बड़ी संख्या में यात्रियों और राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया।

कार्यक्रम में राधानंद गिरी भी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहीं। उन्होंने इस सेवा अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनसेवा के कार्य समाज में मानवता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

आयोजकों ने कहा कि "मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।" इसी संकल्प के साथ भविष्य में भी जनहित एवं सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस मौक़े पर एस एस विश्वकर्मा, सुधीर कुमार, अजित, राम गुलाम, शशिकांत, अजीत वर्मा, मनोज पासवान, राहुल शर्मा एवं विश्व हिन्दू संघ किन्नर सभा के जिलाध्यक्ष राधा नंद गिरी और उनके सहयोगी सहित मौजूद रहे?