राम प्रताप
सोनभद्र/ जनपद के कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में कई अवैध अस्पताल संचालित है। जिनमें न ही कोई चिकित्सक है और न ही कोई सुविधाएं लेकिन इसके बावजूद यहां मरीजों को भर्ती कर उनकी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है पिछले कुछ महीनों में जनपद में ऐसे अवैध अस्पतालों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं ये अवैध अस्पताल ख़ासकर गर्भवती महिलाओं को टारगेट करते हैं इनके एजेंट सरकारी अस्पतालों के आसपास मंडराते रहते हैं सरकारी अस्पताल आने वाली महिलाओं को बरगला कर अपने चुने अस्पतालों में ले आते हैं जिसके बाद उनसे धन को ऐंठते ही हैं साथ उनकी जान से खिलवाड़ भी करते हैं और ये सब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों की मेहरबानी के बिना संभव नहीं है
