राहुल शर्मा
सोनभद्र/ऑल इंडिया SC/ST रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AISCSTREA) के धनबाद मंडल के मंडल पदाधिकारी ने चोपन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चोपन शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मुलाकात की। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।एससी/एसटी ऑफिस चोपन में उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मंडल पदाधिकारी ने एससी/एसटी से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं को मंडल स्तर पर होने वाली PNM बैठक में अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा तथा उनके शीघ्र निष्पादन का हर संभव प्रयास किया जाएगा।इसके साथ ही मंडल पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित चोपन शाखा के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर चोपन शाखा के सचिव मनीष कुमार, अध्यक्ष एस.के. भारती, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत, महेश प्रसाद, दिलीप, गोविंद, विपिन, विनय, गोल्डन, दीपक, सनोज, संजीव, बृजभान सहित संगठन के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।
