कनहर–सोन तट पर छात्रों का शैक्षिक भ्रमण — जैव विविधता, नदी तंत्र व आदिवासी संस्कृति पर अध्ययन

 



राम प्रताप 

सोनभद्र / सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज, घोरावल के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान कनहर सोन की सहायक नदी तट, हाथीनाला बायोरिजर्व हॉटस्पॉट, एवं आसपास के प्राकृतिक स्थलों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान छात्रों को पठारी भूभाग की नदियों, जल प्रवाह के स्वरूप तथा नदी किनारे विकसित जैव–पर्यावरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि हाथीनाला प्रदेश स्तरीय बायोरिजर्व हॉटस्पॉट घोषित है, जहाँ विविध प्रजातियों के वृक्ष, वन संसाधन और स्थानीय पारिस्थितिकी संरक्षण का विशेष महत्व है। इसके साथ ही छात्रों को सोनभद्र के दक्षिणी क्षेत्रों में निवास करने वाली जनजातीय समुदायों की जीवनशैली, परंपरा और सांस्कृतिक विशेषताओं से भी अवगत कराया गया।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने मां वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किया तथा सोन इको प्वाइंट से प्राकृतिक घाटियों व हरियाली का दृश्यावलोकन भी किया, जिसे सभी ने रोमांचक अनुभव बताया।इस शैक्षणिक यात्रा में विद्यालय के अध्यापक लवकुश सिंह, दिनेश कुमार पाठक, अरुण कुमार पाल, अली मुख्तार, लिपिक दिनेश कुमार एवं कृष्णावती मौर्य उपस्थित रहीं।