आधुनिक शिक्षा से बदलेगी दुद्धी क्षेत्र की तस्वीर - हरिराम चेरों पूर्व विधायक

 


अमर नाथ शर्मा          

 सोनभद्र /  दुद्धी विकासखण्ड अन्तर्गत निकट त्रिभुवन खेल मैदान स्थित प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार कों सांसस्कृतिक व "खेल वार्षिक उत्सव " का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के पूर्व लोकप्रिय विधायक हरिराम चेरो नें विघ्न विनायक भगवान गणेश एवं माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीपप्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि देवनारायण खरवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य व नगर पंचायत अध्यक्ष  कमलेश मोहन,वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर राय, डी सी एफ पूर्व सचिव विंध्यवासिनी प्रसाद, डॉक्टर संजय गुप्ता, दक्षिणाँचल ग्रामोदय इंटर कालेज बभनी प्रबंधक ऋषि पाण्डेय , नगर पंचायत दुद्धी स्वछता मिशन ब्रांड एम्बेस्टर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी , वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश्वर जायसवाल उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम एनुअल स्पोर्ट डे के उपलक्ष में रेड रिबन काटकर  गणेश वंदना के साथ  राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम एवं राष्ट्रगान उपस्थित जनों ने एक स्वर में राष्ट्र गीत गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज बड़े ही हर्ष को खुशी का दिन है प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल के प्रथम वर्ष में प्रथम बार वार्षिक उत्सव खेल दिवस का आयोजन किया गया है।  जिसमें बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया,जिसने सभी का मन मोह लिया है, उन्होंने अपनी आपबीती बताते हुए कहा की विषम परिस्थिति के बाद सघर्ष पूर्ण जीवन में क्षेत्र का नाम आगे बढ़ाया। यह विद्यालय अत्याधुनिक शिक्षा के दम पर क्षेत्र कों गौरवान्वित करेगा। अपने क्षेत्र व देश समाज के हर उस व्यक्ति से अपील करेंगे, कि अपने बच्चों को अवश्य शिक्षा दें। 



 विशिष्ट अतिथि देवनारायण खरवार व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन , जिला सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक रामेश्वर राय ने कहा कि इस विद्यालय में आज खेल वार्षिक उत्सव का आयोजन है यहां के बच्चे ही नहीं हमारे क्षेत्र के सभी बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढ़े,वहीं खेल में रुचि रखने वाले हर बच्चे अपने प्रतिभा को सही स्थान पर पहुंच कर दिखाएं,जिससे क्षेत्र का नाम ऊंचा हो यही कामना है। वही उन्होंने विद्यालय परिवार का सभी लोगों का आभार प्रकट भी किया,विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। विद्यालय परिवार के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ लवकुश प्रजापति ने अतीत को बताते हुए कहा कि जो मैंने जो सोच बचपन से रखा था,वह मैंने पूरा किया जिसके स्वरुप  ये विद्यालय आप सभी के सामने है, जहाँ प्रथम वर्ष का आज वार्षिक खेल दिवस मनाया जा रहा है।जिसके क्रम में विद्यालय के अध्यनरत छोटे बड़े छात्र छात्राओं के द्वारा परेड मार्च किया गया और बच्चों के द्वारा भगवान गणेश के भक्ति गीत पर नृत्य कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति को गति दिया,जिसमें बच्चों ने तरह-तरह के खेल दिखाया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर एक दृश्य दिखाया गया,समाज से अशिक्षा को दूर करने को लेकर जागरूक तथा कई नाटय कार्यक्रम के साथ कई खेलो का कौशल को दिखाया,इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर में तालिया गूंजती रही,वही भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाए गए , इस मौके पर विंध्यवासिनी प्रसाद रामेश्वर राय, डॉ संजय गुप्ता, ऋषि पाण्डेय (प्रबंधक), जगदीशवर प्रसाद जायसवाल,तारा देवी,डॉ हर्षवर्धन प्रजापति,सुनैना प्रजापति,रेशमा शुब्बा प्रिंसिपल, असिस्टेंट  मैनेजर जावेद अहमद ,सुशांत क्षेत्रीय, सुप्रिया पाण्डेय, बलवंत यादव, प्रभु नारायण, गीतांजलि, पुष्पांजलि,तरंन्नू  मोनिका, हिना खान,हेमंत अग्रहरि, सहित विद्यालय परिवार के कर्मचारी व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।