थाना अनपरा पुलिस द्वारा कुल्हाड़ी से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल्हाड़ी बरामद
राम प्रताप
सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
*गिरफ्तारी का विवरण*
थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0–186/2025, धारा 115(2), 118(2), 352, 351(2) BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त बब्बू सिंह पुत्र सोनू सिंह, निवासी लाल टावर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 38 वर्ष को आज दिनांक 16.12.2025 को समय करीब 10:22 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 30.11.2025 को समय करीब 08:00 बजे, अभियुक्त द्वारा चंदन शर्मा उर्फ विश्वकर्मा पुत्र धर्मदयाल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम कहुआनाला, बीना मार्ग परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 34 वर्ष) के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 सच्चिदानन्द दास, थाना अनपरा, सोनभद्र ।
2.उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, थाना अनपरा, सोनभद्र ।
3.हे0का0 सुनील यादव, थाना अनपरा,सोनभद्र ।
