केयर टेकर को मानदेय न मिलने से बढ़ी परेशानी, ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर

 


राहुल शर्मा 

सोनभद्र - मानदेय भुगतान में लगातार देरी की वजह से क्याकेयर (केयरटेकर) बीते कई दिनों से ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर है। जानकारी के मुताबिक, संबंधित विभाग ने लंबे समय से मानदेय जारी नहीं किया है, जिसके चलते उसके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।

केयर टेकर का कहना है कि वह कई बार ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से मानदेय दिलाने की गुहार लगा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार की जरूरतें पूरी करना मुश्किल होता जा रहा है और रोजमर्रा के खर्चों पर भी संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रधान और विभागीय लापरवाही के कारण जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों को समय पर उनका हक नहीं मिल पाता। मामले को लेकर संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और जल्द समाधान की मांग तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, चोपन ब्लॉक के अधिकारियों ने मानदेय भुगतान की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ाने का आश्वासन तो दिया है, लेकिन वास्तविक भुगतान कब होगा, यह अब भी स्पष्ट नहीं है।