थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अभियुक्ता के कब्जे से 5.63 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद, कीमत लगभग ₹1,10,000/
राम प्रताप
सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
आज दिनांक 01.12.2025 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 200/2025, धारा 8/21 NDPS Act से संबंधित अभियुक्ता शिवकुमारी पत्नी रमन, निवासी वार्ड नं. 12 डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 37 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 01.12.2025 को समय करीब 10:02 बजे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दुर्गा मंदिर, डिबुलगंज जाने वाली सड़क के पास, ग्राम डिबुलगंज में चेकिंग के दौरान अभियुक्ता शिवकुमारी के कब्जे से 5.63 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,10,000/- है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण
शिवकुमारी पत्नी रमन, निवासी वार्ड नं. 12 डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 37 वर्ष
वांछित अभियुक्त
रमन पुत्र बसंत, निवासी वार्ड नं. 12 डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 40 वर्ष
अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास (जनपद सोनभद्र)
मु0अ0सं0 200/2025, धारा 8/21 NDPS Act
मु0अ0सं0 70/2020, धारा 60 Excise Act
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा
म0का0 फूलमती यादव, थाना अनपरा
हे0का0 विजय यादव, थाना अनपरा
थाना अनपरा पुलिस की यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
