राम प्रताप
सोनभद्र/भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल के मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में चोपन रोड स्थित डेलीस होटल में मोदी सरकार द्वारा जी एस टी घटा कर व्यापारियों एवं जनता को दिए गए उपहार और आत्म निर्भर भारत को लेकर ओबरा विधान सभा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि माननीय समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह और विशिष्ठ अतिथि पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा और भाजपा जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम् गीतद्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि सहित सभी वक्ताओं ने मोदी जी द्वारा जी एस टी के रूप में दिए गए उपहार के बारे पर विस्तृत चर्चा की गई। और भारत को आत्म निर्भर कैसे बनाया जाए इस विषय पर जानकारी देते हुए आत्म निर्भर बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भाजपा इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के उमेश सिंह पटेल, रंजना सिंह, संजीव त्रिपाठी,सुराम निवास तोमर, राजेश्वर प्रसाद,आलोक भाटिया, लव कुश अग्रहरी,,सुनील सिंह,रघुराज सिंह, सुनीता पाण्डेय, शिशिर शर्मा,,नित्या नन्द डूबे,अरविंद सोनी, सुशील कुशवाहा, विजय पटेल, रोहित पटेल, सुशील गोयल, मनीष गोयल, अजय सिंह, पिंकू सिंह, ओ पी सिंह, मुन्ना सिंह, विकास सिंह,,विभाष घटक, समीर माली, उषा शर्मा विरेंद्र मित्तल,अमित मित्तल इत्यादि ओबरा विधान सभा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन मण्डल मंत्री अनुज त्रिपाठी के किया।