डाला स्थित प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए भव्य जलाभिषेक व कांवर यात्रा निकाली गईं

 


राहुल शर्मा 

सोनभद्र/सावन के दूसरे सोमवार पर सोनभद्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। वही डाला स्थित प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए भव्य जलाभिषेक व कांवर यात्रा निकाली गईं। हज़ारों की संख्या में शिव भक्त सोन नदी का पवित्र जल लेकर भगवान शिव को अर्पित करने के लिए नंगे पांव  "बोल बम" का जाप करते हुए 10 किलोमीटर की दूरी तय कर जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर पर लंबी कतारों में लग कर शिवजी से मन्नतें मांगी और शिव भक्त भांग धतूरा फूल बेलपत्र चढ़ा कर जलाभिषेक कर शिव जी को प्रसन्न करने मे दिखे। लगभग 3 घंटे लगातार अचलेश्वर शिव मंदिर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। 



वहीं आज सावन के दूसरे सोमवार को महादेव सेवा समिति द्वारा भव्य जलाभिषेक व कांवर यात्रा निकाली गईं। सुबह 6:00 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भक्तों का रेला सोन नदी तट पर उमड पड़ा और वहां से पवित्र नदी का जल कलश में भरकर लोग नंगे पांव सर पर रखकर डाला स्थित अश्लेश्वर महादेव के लिए निकल पड़े। यात्रा के दौरान महादेव और अन्य भगवान की झांकी भी निकाली गई। शिव भक्ति गीत पर शिव भक्त रमे दिखे और जमकर पूरे रास्ते झूमते नजर आए। 10 किलोमीटर की शोभायात्रा के दौरान बीच-बीच में 25 से 30 जगहों पर पानी फल और मिठाइयों की व्यवस्था सामाजिक व्यक्तियों द्वारा की गई थी। रास्ते में भक्तों के लिए कई जगहों पर पुष्प वर्षा भी की गईं। धूप और भारी उमस के बावजूद शिव भक्तों की भक्ति नज़र आई और शौभा यात्रा पुरी कर भोले बाबा को प्रसन्न करने में लग रहे। आस्था के उत्सव में सभी साथ नज़र आये।