थाना राबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 14.40 ग्राम नाजायज हेरोइन व हेरोइन बिक्री का 1200 रुपये के किया गया बरामद



थाना राबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 14.40 ग्राम नाजायज हेरोइन व हेरोइन बिक्री का 1200 रुपये के किया गया बरामद

राम प्रताप 

सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध रुप से मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व/पर्यवेक्षण में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा दिनांक 22.02.2025 को बीएसएनएल ऑफिस थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के पास से 01 नफर अभियुक्त 1. कृष्ण कुमार मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम मझिगांव मिश्र, थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से 14.40 ग्राम अवैध हेरोईन पाउडर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 193/2025 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । वांछित अभियुक्त पुष्पराज यादव उर्फ श्याम पुत्र बाबूलाल यादव निवासी ग्राम जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त कृष्ण कुमार मिश्रा उर्फ छोटू उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया । 



*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

कृष्ण कुमार मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम मझिगांव मिश्र, थाना राबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र उम्र-27 वर्ष

*वांछित अभियुक्त का विवरण-*

पुष्पराज यादव उर्फ श्याम   पुत्र बाबूलाल यादव निवासी ग्राम जैत थाना रा0गजं जनपद सोनभद्र 



*बरामदगी का विवरण-*

अभियुक्त के कब्जे से 14.40 ग्राम नाजायज हेरोइन व हेरोइन बिक्री का 1200 रुपये बरामद 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1.उ0नि0 कुँवर सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।

2.हे0का0 मनीष कुमार चौकी कस्बा थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।

3.का0 राजेश पासवान चौकी कस्बा थाना थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।