थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बिना परमिट पर अवैध खनिज का परिवहन करते हुए वाहन को पकड़ा गया, वाहन को सीज करते हुए अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बिना परमिट पर अवैध खनिज का परिवहन करते हुए वाहन को पकड़ा गया, वाहन को सीज करते हुए अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
अमर नाथ शर्मा
सोनभद्र /डा0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व अवैध खनिज के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.03.2024 को समय लगभग 12.30 बजे रात्रि को बिना परमिट के अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करने वाले ट्रक संख्या यूपी 61 टी 9323 को अभियुक्त तुषार ऋषिकेशमणी पुत्र शान्ता नि0 गोलाशार थाना नौगढ जनपद चन्दौली उम्र करीब 29 वर्ष को गिरफ्तार किया उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0- 198/24 धारा 186,279,379,411,34 भादवि व 3/58/72 उ0प्र0 उप खनिज नियमावली 2021, 4/21 खान व खनिज अधिनीयम 1957 व 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
1.तुषार ऋषिकेशमणी पुत्र शान्ता नि0 गोलाशार थाना नौगढ, जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 29 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –*
1. खान निरीक्षक मनोज कुमार जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 मायाशंकर शुक्ला थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 सत्यप्रकाश यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
