युवा समाज सेवी ने ग्राम पंचायत मे साफ़ सफाई को लेकर खंड विकास अधिकारी को लिखा पत्र

 


युवा समाज सेवी ने ग्राम पंचायत मे साफ़ सफाई को लेकर खंड विकास अधिकारी को लिखा पत्र

उपेंद्र तिवारी 

दुध्दी सोनभद्र - आज दिनांक 09-10-2023 को ग्राम पंचायत गुलालझरिया निवासी युवा समाजसेवी अजय यादव ने खंड विकास अधिकारी को लिखा पत्र और बताया की सरकार द्वारा हर ग्राम पंचायत मे दो से तीन सफाई कर्मी की तैनाती ग्राम पंचायत को साफ़ सुथरा और स्वच्छ रखने के लिए लिए तैनात किया गया है परंतु सफाई कर्मी अपने जिम्मेदारी का बिल्कुल निर्वहन नहीं कर रहे हैं और पूरे दिन ग्राम सचिवालय मे बैठकर गप्पे मारते नजर आते हैं जबकि उनकी जिम्मेदारी है की ग्राम पंचायत मे साफ़ सफाई करे उन्होंने बताया की ग्राम पंचायत गुलालझरिया मे कई ऐसे सड़क हैं जिससे होकर छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं और पूरे सड़क किनारे जंगल रूपी घास जमकर सड़क को बाधित कर दिया है जिससे किसी जंगली जीव जंतु का डर और सड़क न दिखने से आए दिन दुर्घटना हो रहा है है ग्राम पंचायत मे व लिखे पत्र, मे  बताया की सफाई कर्मी को आवश्यक निर्देश देकर उनके जिम्मेदारी को बताते हुए ग्राम पंचायत को साफ़ सुथरा और स्वच्छ रखे |