रामलीला में कही भी हुई नर्तकी की नाच तो आयोजक के खिलाफ होगी कार्रवाई

 


रामलीला में कही भी हुई  नर्तकी की नाच तो आयोजक के खिलाफ होगी कार्रवाई

उपेंद्र तिवारी 

प्रतिमा विसर्जन के समय 21 वर्ष से कम के युवक पानी मे ना उतरे

 पूजा पंडालों में व प्रतिमा स्थापना स्थल पर कटे व नंगे तारों की ना हो वायरिंग

दुद्धी| आगामी दुर्गा पूजा ,विजयदशमी पर्व व भरत मिलाप को लेकर स्थानीय कोतवाली परिसर में पीस  कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी सुरेश राय अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसे सभी त्योहारों को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु लोगों के सुझाव लिए गए | विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजनों व प्रतिमा की शोभायात्रा के रूट से अवगत होकर उपजिलाधिकारी सुरेश राय ने समस्त ग्राम प्रधानों व आयोजको सख्त लहजे में कहा कि कही भी रामलीला के दौरान नर्तकी की नाच होने पर आयोजको के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ,पूजा पंडालों में विद्युत कटे व नंगे तारों का वायरिंग ना किया जाए जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना घटे|उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन के  समय विभिन्न सरोवरों व तालाबों में अव्यवस्क युवक गहरे पानी में ना उतरे | क़स्बा स्थित शिवाजी मराठा  तालाब पर नगर पंचायत प्रशासन 4 फिट गहरे पानी के आगे रस्सी की बैरिकेडिंग लगवाए जिससे कोई भी धोखा खाकर गहरे पानी मे ना जा पहुँचे| सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि त्योहार में  अराजकता फैलाने वाले असामाजिक तत्वों से पुलिस की पैनी निगाह रहेगी ,पूजा स्थलों पर सीसीटीवी का भी व्यवस्था आयोजक मंडल कर ले जिससे कोई भी घटना होने पर अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा सके| अधिकारियों ने सभी आगंतुकों से कहा कि परंपरागत तरीके से त्योहार मनाए कही भी किसी क्रिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त ना कर प्रशासन को इसकी सूचना दे ,प्रशासन तुरंत मामले में कार्रवाई करेगी| उन्होंने विभाग के जेई अनिल सिंह को त्यौहार के दरमियान विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से देने को निर्देशित किये |  इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन , मनोज मिश्रा ,संजू तिवारी ,झुरई, पीयूष अग्रहरी , भोला  अग्रहरी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुशवाहा , त्रिभुवन यादव,सुरेशचंद, विध्वंत घसिया , संजय कुमार ,प्रकाश भारती , गंभीरा प्रसाद , संतोष कुमार ,जियुत कुमार ,अवधेश जायसवाल ,रामनाथ जौहरी ,मोनु कुमार सहित अन्य गांवों के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व प्रधान सहित प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार रघुवंशी ,क़स्बा इंचार्ज कमल नयन दुबे मौजूद रहे| दुर्गा पूजा कार्यक्रम की जानकारी पीयूष अग्रहरी ने अधिकारियों को विस्तार से दिया|