महुअरिया में अनियंत्रित बाइक नदी में कूदी सवार की मौत
उपेंद्र तिवारी
दुद्धी|कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महुअरिया गांव में सोमवार की शाम साढ़े 4 बजे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक कोठी नदी पुल से नदी में कूद गई जिससे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया , सूचना पर मौके पहुँचे ग्राम प्रधान विजय कुमार ने निजी वाहन से घायल 20 वर्षीय युवक हरदेव यादव पुत्र रामवृक्ष निवासी महुअरिया को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी भिजवाया लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया | युवक की आकस्मिक मौत से उसकी 6 वर्ष की बेटी अनाथ हो गयी ,ग्राम प्रधान ने बताया कि युवक पेशे से मजदूर था | घटना ने परिजनों में कोहराम मच गया है| अस्पताल के मेमो पर घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गयी ,कोतवाल नागेश कुमार रघुवंशी ने अस्पताल पहुँच का शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
