अपना दल एस की ओबरा विधानसभा की मासिक बैठक ओबरा के चिल्ड्रन पार्क में संपन्न
राम प्रताप
सोनभद्र/आज अपना दल एस की ओबरा विधानसभा की मासिक बैठक ओबरा के चिल्ड्रन पार्क में संपन्न हुई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि ओबरा विधानसभा को सबसे मजबूत बनाना है और हम सभी के मसीहा अपना दल के संस्थापक यश:कायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी के परिनिर्माण दिवस पर भारी संख्या में ओबरा से कार्यकर्ता प्रतापगढ़ के लिए रवाना होंगे। इसके लिए रणनीति बनाई गई और ओबरा विधानसभा को मजबूत बनाने के लिए सभी लोगों ने अपने अपने विचार दिए और कुछ प्रमुख लोगों को जिम्मेदारी भी दी गई डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी चाहते थे कि सभी को रोटी कपड़ा और मकान का अधिकार मिले यह हर व्यक्ति का अधिकार है इस अभियान को गांव-गांव फैलाने के लिए हम सभी लोग लगातार संघर्ष करेंगे तब जाकर आम आदमी को जागरुक कर पाएंगे और आम आदमी तब हमारी पार्टी अपना दल एस से जुड़ेगा। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार गौड़ ने किया संचालन जिला महासचिव शिबू शेख ने किया मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष महेश अग्रहरी, जिला उपाध्यक्ष पंचायत मंच शिवदत्त दुबे, जिला उपाध्यक्ष युवा मंच राजकुमार यादव, दिनेश केसरी जिला महासचिव युवा मंच, रामलाल प्रजापति ओबरा विधानसभा, सुखम्बर राव विधानसभा उपाध्यक्ष ओबरा ,ऋषभ मिश्रा छात्र मंच अध्यक्ष ओबरा, मनोज सोनकर अनुसूचित जाति जनजाति विधानसभा अध्यक्ष, सोनी बानो विधानसभा अध्यक्ष महिला मंच, अनिल यादव, अनिल कुमार चंद्रवंशी, मुनेश्वर शर्मा सेक्टर अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे
