Sonebhadranews



धूमधाम से मनाया गया  महिला समानता दिवस 


सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ रावटसगंज नगर स्थित पंचशील मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल परिसर में बृहस्पतिवार को प्रबंधक पवित कुमार मौर्या द्वारा मौजूद चिकित्सक व महिला स्टाफ को महिला समानता दिवस पर अंग वस्त्र पुष्कर गोष्टी का संबोधन किया इस दौरान प्रबंधक पवित्र मौर्य ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि जिसे हम अगस्त माह में मनाया जाता है। कानून की नजर में भले ही महिला और पुरुष को बराबर का अधिकार मिला हुआ हो। लेकिन समाज में अभी भी महिलाओं को लेकर लोगों के मन में दोहरी मानसिकता होती है। उन्हें आज भी पुरूष के बराबर का अधिकार नहीं मिला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिला समानता के अधिकार की बात सबसे पहले किस देश में हुई थी। दरअसल, इस बारे में बात करने के लिए सबसे पहले अमेरिका की महिलाएं मुखर हुईं। महिलाओं को अमेरिका में वोट देने का भी अधिकार नही था। 50 सालों तक चली लड़ाई के बाद अमेरिका में महिलाओं को 26 अगस्त 1920 के दिन वोटिंग का अधिकार मिला। इस दिन को याद करते हुए महिला समानता दिवस मनाया जाने लगा। वही
अमेरिका में महिला अधिकारों की लड़ाई 1853 से शुरू हुई थी। जिसमें सबसे पहले विवाहित महिलाओं ने संपत्ति पर अधिकार मांगना शुरू किया था। उस समय अमेरिका में भी महिलाओं की स्थिति आज के जैसी नही थी। वोटिंग के अधिकार के लिए हुई लड़ाई में महिलाओं को 1920 में जीत हासिल हुई। वहीं भारत में भी महिलाओं को वोट करने का अधिकार ब्रिटिश शासन काल में ही मिल गया था। अमेरिका में 26 अगस्त को वुमन इक्वीलिटी डे के रूप में मनाते हैं। जिसके बाद इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मनाने लगे। वही  डॉक्टर अनुपमा मौर्या , डॉक्टर पूजा मौर्य,  श्वेता , कंचन,  खुशबू , सौम्या,  प्रियंका , मेहरुनिस्सा आज महिलाओं को अंग वस्त्र पुष्पगुच्छ देकर किया गया सम्मानित।