राजेश भुइया को जन जाति मोर्चा का क्षेत्रीय मंत्री बनाये जाने पर जताया हर्ष
सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ दुद्धी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा काशी प्रांत का क्षेत्रीय मंत्री राजेश भुइया को बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्याप्त किया है।भाजपा के वरिष्ठ नेता व डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया दुद्धी क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के काशी प्रांत क्षेत्र में राजेश भुइया को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है निश्चित रूप से अति पिछड़े भुइया बिरादरी के लिए भी यह हर्ष का विषय है की उनके बीच के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओ को समाज को आइना दिखाने की जिम्मेदारी देश की सबसे बड़ी व मजबूत पार्टी दे रही है । सबका साथ सबका विकास का नारा आज घर-घर तक पहुंच रहा है। संजू तिवारी, पंकज गोस्वामी, मोनू सिंह, अजय गुप्ता, श्रवण कुमार, अयोध्या गुप्ता, राकेश गुप्ता, फनिश्वर् जायसवाल, गोरखनाथ अग्रहरि, भोलू जायसवाल, सौकत खा, ने बधाई दी।।