थाना बभनी, करमा, हाथीनाला एवं चौकी सरईगढ़ पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों मे की गयी सघन कॉम्बिंग
सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार जनपद मे नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने/सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस द्वारा नियमित रुप से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सघंन काम्बिंग किया जाता है । इसी क्रम मे आज दिनांक 01.06.2021 को थाना बभनी पुलिस द्वारा ग्राम बरवाटोला में, थाना करमा पुलिस द्वारा ग्राम खैरपुर व जरेरूवा में, थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा ग्राम जोगीडीह व बेलहथी एवं चौकी सरईगढ़ थाना रायपुर पुलिस द्वारा ग्राम झड़पी-झड़पा में स्थानीय पुलिस बल व पीएसी बल के साथ मिलकर सघन कॉम्बिंग की गयी ।
