चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं जरूरतमंदों को राशन किट एवं मास्क का वितरण किया गया
चोपन/प्रमोद/विद्या भारती काशी प्रांत द्वारा ग्राम वासी सेवा आश्रम चोपन में विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं जरूरतमंदों को राशन किट एवं मास्क का वितरण मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीमान नितिन भारत जी के कर कमलों से किया गया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे एसडीएम ओबरा आदरणीय प्रकाश चंद्र जी ने पात्रों को वैक्सिंग लगवाने के प्रति जागरूक किया एवं संगठन के इस सेवा कार्य की प्रशंसा की । ग्रामवासी सेवा आश्रम में आज मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक नितिन जी ने कहा कि वैश्विक महामारी में लॉकडाउन के कारण के कारण हम सबकी जिम्मेदारी है कि हमारा कोई भाई बंधु भूखा न रहे साथ ही दवा के अभाव में कोई बीमार ना रहे आपके आसपास अगर कोई परिवार राशन अथवा दवा के अभाव में है तो उसकी सूचना आप तत्काल संगठन को दें और वैक्सीन लगवाने के प्रति अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने नजदीकी केंद्र पर सभी लोग वैक्सीन लगवाएं और सुरक्षित रहे । सरस्वती विद्या मंदिर ओबरा के प्रधानाचार्य श्री बंशधारी जी ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख श्रीमान ओम प्रकाश जी प्रधानाचार्य कामेश्वर जी ग्रामवासी के प्रबंधक राजेश जी उपस्थित रहे ।
