" अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस " वैश्विक महामारी कोरोना में कितनों ने अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों के प्राणों की रक्षा की
दुद्धी/उपेंद्र तिवारी/ दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम में अपनी जान हथेली पर लेकर काम करने वाले स्टाफ नर्स के अमूल्य सहयोग से चिकित्सा क्षेत्र में कितनों को मौत के मुंह में असमय जाने से रोकने में सहायक निष्ठा और लगन से कार्य करने वाले स्टाफ नर्स ने सेवा के क्षेत्र में एक आदर्श प्रस्तुत किया है, जिसमें मदर टेरेसा ने अभूतपूर्व कुष्ठ रोगियों की सेवा कर चिकित्सा क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देकर विश्व में आदर्श की मिसाल पेश की, अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर चिकित्सक की सेवा में अभूतपूर्व योगदान देने वाले सभी रिता सिंह , जयमूर्ति देवी, किरण देवी, सुष्मा देवी,सविता देवी, रिना देवी, नीलम द्विवेदी, शशिकला, देवन्ति देवी, रूचि रानी आदि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जनपद सोनभद्र में सेवा करने वाले लोगों को स्वतंत्र पत्रकार समिति दुद्धी अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, संरक्षक उपेंद्र तिवारी, अमरनाथ प्रसाद,सेराज खान, एवं जगतनारायण विश्वकर्मा , रवि सिंह,देवी शक्ति,चंदन चौधरी, आनंद दुबे,अजय कुमार, आदि लोगों ने करोना वारियर्स नर्शो को शुभकामनायें दी,

