Sonebhadranews



 थाना जुगैल, शाहगंज तथा म्योरपुर पुलिस द्वारा अपने - अपने क्षेत्रों मे की गयी सघन कॉम्बिंग

सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार जनपद मे नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों/वनवासियों से समन्वय स्थापित रखने/सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस द्वारा नियमित रुप से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सघन काम्बिंग किया जाता है । इसी क्रम मे आज दिनांक 09.05.2021 को थाना जुगैल पुलिस द्वारा उपनिरीक्षक श्री विजय शंकर यादव के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र के भरहरी मे मयफोर्स, थाना शाहगंज पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष श्री शेषनाथ पाल के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र के ग्राम महुअरिया तथा ग्राम जुड़ैली मे तथा थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र के ग्राम कुशुम्हा तथा रासपहाड़ी मे पीएसी बल के साथ सघन कॉम्बिंग की गयी । इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर लाभप्रद सूचनाओं के संकलन सहित किसी भी प्रकार की समस्या अथवा सूचना होने पर तत्काल अवगत कराने की अपील की गयी । इस दौरान लोगों लोगों से भयमुक्त होकर किसी के बहकावे में न आते हुए पुलिस का सहयोग करने की बात कही गयी तथा नक्सलियों के सम्बन्ध में जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने तथा कोविड-19 के दृष्टिगत शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने हेतु भी बताया गया ।