पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा व बचाव हेतु जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा लॉकडाउन का पालन कराये जाने के दृष्टिगत की गयी चेकिंग
सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गस्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया । इस दौरान पीए सिस्टम तथा अन्य विभिन्न माध्यमों से कोविड से बचाव हेतु, लॉकडाउन का पालन करने तथा शासन द्वारा निर्गत नियमों एवं गाइडलाइन के पालन हेतु लोगों से अपील की गयी । चेकिंग के दौरान अनावश्यक रुप से बिना मास्क के घूम रहे लोगों से कुल 20000 रुपये का जुर्माना भी लिया गया ।


