जी सिंह अस्पताल के प्रबंधक का वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
दुद्धी/अमर नाथ शर्मा/ दुद्धी सोनभद्र इण्डेन गैस के ठीक सामने जी सिंह अस्पताल प्रबंधक के नाम से जाने जाने वाले रावटसगंज क्षेत्र के चतरा ब्लॉक के मूलनिवासी गर्जन सिंह उर्फ जी सिंह दुद्धी जनपद सोनभद्र में निजी क्लिनिक 25- 30 वर्षों से संचालित करते आ रहे थे कि कुछ दिनों पूर्व लगभग 40-45 वर्षीय जी सिंह कुशवाहा 1 हफ्ते पूर्व सांस संबंधी शिकायत होने पर रावटसगंज के कीर्ति पाली हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हुए थे, परंतु उनकी हालत मैं कोई सुधार होता नहीं देख परिजनों द्वारा वाराणसी निजी अस्पताल में ले जाया गया, आईसीयू में दो-तीन दिनों तक जी सिंह जिंदगी मौत से जूझते हुए रहे आज प्रातः 5:30 बजे शिव सर्जिकल हॉस्पिटल पहड़िया वाराणसी के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली, जन अधिकार पार्टी से जुड़े जी सिंह की मृत्यु से जन अधिकार पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह मौर्य एवं जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जी सिंह की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करती हुई जन अधिकार पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता बताया है, वही गायत्री परिवार के फिजियोथेरेपिस्ट राजकुमार राजावत जो सुख-दुख के करीबी रहे, जितेंद्र चंद्रवंशी, पन्ना लाल कुशवाहा, भगवान दास,शिव शंकर कुशवाहा, हुलास यादव, प्रभु सिंह कुशवाहा सहित चिकित्सा जगत, से जुड़े गणमान्य लोगों ने जी सिंह के आकस्मिक मृत्यु पर नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है, एक लड़का और एक लड़की पत्नी पूर्व जिला प्रभारी जन अधिकार पार्टी सोनभद्र कंचन सिंह कुशवाहा पर दुखों का पहाड़ फूट पड़ा है भगवान श्री चरणों में जी सिंह को स्थान दे

