Sonebhadranews



 हथवानी में बोलेरों व ट्रक की भीषण टक्कर ,बोलेरों सभी सवार गंभीर  ,1 की मौत

दुद्धी से मिर्जापुर अंत्येष्टि  कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लोग

हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी में घटी घटना

दुद्धी/उपेंद्र तिवारी/हाथीनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथवानी में आज दोपहर एक बोलेरों व एक ट्रक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी जिससे बोलेरों चालक समेत सभी 5 सवार गंभीर रूप से  घायल हो गए वहीं वाहन सवार एक बच्ची हल्की फुल्की चोटें आई ,राहगीरों की सूचना पर  हाथीनाला एसओ सूर्यभान अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पहुँचे और राहत कार्य में जुट गए उधर सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव भी फौरी तौर पर घटना स्थल पहुँच गए ,घटना से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त बोलेरों से काफी मस्सकत के बाद सभी घायलों को वाहन से निकाल कर एम्बुलेंस की सहायता से दुद्धी अस्पताल भिजवाया, जहां घायलों में एक युवक को चिकित्सक संजीव कुमार ने मृत घोषित कर दिया वहीं चालक समेत चार लोगों को प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ,तथा घायलों में एक बच्ची का उपचार चल रहा है , मृतक अपने परिवार को लेकर  मिर्जापुर में एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे|

  प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक कुमार 45 वर्ष पुत्र शिवशंकर उसकी पत्नी माया देवी 40 वर्ष , पुत्र सिदार्थ 5 वर्ष  , डाली 3 वर्ष पुत्री दीपक ,अमरजीत 25 वर्ष पुत्र शोभनाथ सभी निवासी मल्देवा दुद्धी एक बोलेरों वाहन में सवार होकर अपने रिश्तेदारी में  मिर्जापुर अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे ,दोपहर साढ़े 12 बजे दुद्धी से निकले और जैसे ही हथवानी पहुँचे वहां सामने से आ रही एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी है और बोलेरों के परखच्चे उड़ गए घटना से सभी सवार घायल हो गए ,घटना से बोलेरों का चालक दयाशंकर 35 वर्ष पुत्र अज्ञात भी घायल हो गया|सभी सवार घायलों को पुलिस ने एम्बुलेंस व 112 डायल की सहायता से दुद्धी सीएचसी भर्ती कराया जहाँ चिकित्सक संजीव कुमार ने दीपक कुमार को देखते ही मृत घोषित कर दिया , मृतक की 3 वर्षीय  पुत्री डॉली का उपचार कर छोड़ दिया  जो दुद्धी निवासी रिश्तेदारों के घर चली गयी , तथा अन्य 4 घायलों  की स्थिति गंभीर देखते हुए एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल रेफर कर दिया|उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर सीओ राम आशीष यादव ने सभी घायलों का हाल लिया और अपने सामने ही  प्राथमिक उपचार कराया, और स्थिति गंभीर देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया इस दौरान पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहें| चिकित्सक संजीव कुमार  के मुताबकि  सभी रेफर मरीज सीरियस है केवल डॉली की स्थिति ठीक है|

 बता दे कि  मृतक दीपक पिछले कई वर्षों  से मल्देवा दुद्धी में रहकर सब्जी का कारोबार करते थे और  मिर्जापुर के निवासी थे|