अवैध कच्ची देशी शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कुल 16 अभियुक्तों गिरफ्तार
सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा जनपद में अवैध कच्ची देशी शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 03.03.2021 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कुल 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 150 ली0 देशी कच्ची शराब बरामद कर भारी मात्रा मे लहन नष्ट किया गया व सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

