वन विभाग की संयुक्त टीम ने करहिया व बोधड़ीह में जब्त किया 40घन मीटर बालू
दुद्धी/अमर नाथ शर्मा/ महुली आज बुधवार को विंढमगंज रेंज के रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव को किसी मुखबिर ने सूचना दिया की रेंज के कराहिया व बोधडिह में कुछ लोगों द्वारा जगह जगह बालू डंप कर रखा गया है।जिसको संज्ञान में लेते हुए विंध्मगजं रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव,बघादु रेंजर रूप सिंह,दुद्धी रेंजर दिवाकर दुबे अपने दल बल के साथ उक्त गावों में पहुंचकर दबिश देते हुए करीब 40 घन मीटर अवैध बालू को जब्त करते हुए घिचोरवा वन चौकी पर लाकर विभागीय सुपुर्दगी में रखा गया है।इस सम्बन्ध में विंढमगंज रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 15घन मीटर बालू को लेकर विभागीय कब्जे में रखा गया है तथा मुजरिमों को चिन्हित किया जा रहा है।जल्द ही चिन्हित कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही किया जाएगा।इस मौके पर बगादू रेंजर रूप सिंह,दुद्धी रेंजर दिवाकर दुबे डिप्टी रेंजर राजकुमार,दिलीप सिंह के साथ ही साजिद खां, कन्हैयालाल,माधो,लालचंद, आदि वनकर्मियो की टीम समिल रही।

