Sonebhadranews



 संदिग्ध परिस्थितियों में कलोल सिंह ने लगाई आग, हालत गंभीर

सीएचसी से हुए ट्रामा सेंटर के लिए रिफर

 दुद्धी, सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं. 4 के निवासी 50 वर्षीय कलोल सिंह ने रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगा कर आत्महत्या का असफल प्रयास कर डाला। कलोल सिंह इधर कई दिनों से मानसिक तनाव में थे। शनिवार की शाम ज्यादा परीशान देख परिवार के लोग उन्हें देर रात तक निगरानी में रखे हुए थे। सुबह घर के लोग सो ही रहे थे इसी बीच कलोल सिंह मोटरसाइकिल निकाल बाजार गए व साथ मे दो लीटर पेट्रोल लाकर सीधे छत पर चढ़कर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली। आग लगाते ही व अत्यधिक जलन से बेचैन होकर बदहवासी में सीधे छत से नीचे कूद गए। तेज से धम्म की आवाज सुन परिवार के लोग भागकर उनके पास पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से कंबल, पानी वगैरह फेंक आग बुझाई। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य दुद्धी लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने 70 प्रतिशत बर्न देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रिफर कर दिया।