Sonebhadranews



 शिक्षकों ने शुरू की अनोखी "पहल" अब किसी भी दुर्घटना में बनेंगे सहारा,मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

दुद्धी/ उपेंद्र तिवारी / अब किसी भी अनहोनी,बीमारी के कारण मृत्यु या दुर्घटना होने पर शिक्षकों के परिजनों को बेसहारा नहीं होना पड़ेगा। जी हाँ !  शिक्षकों द्वारा ही बनायी गयी इस अनूठी " पहल" से प्रदेश भर के समस्त शिक्षकों को जोड़ने का लक्ष्य है। इस संबंध में टीम पहल की संस्थापक मण्डल में शामिल ब्लॉक दुद्धी के शिक्षक सदानन्द मिश्र ने बताया कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तत्काल भुक्तभोगी के परिजनों के एकोउन्ट जारी किए जाएंगे जिसमें चन्द दिवसों के भीतर ही 100/- रू0 प्रति शिक्षक के हिसाब से लाखों रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की जाएगी।संस्था के नियम सभी के लिए समान है व बिल्कुल पारदर्शी है।इस प्रकार की अनोखी योजना से शिक्षक समाज में काफी हर्ष व्याप्त है।वर्तमान में टीम पहल में सदस्यों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है।