विजेता टीम को कप देते विधायक हरि राम चेरो
दुद्धी /उपेंद्र तिवारी / फाइनल मैच सोमवार को अनपरा और चोपन के बीच खेला गया।टॉस चोपन के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।मैच 20 -20 ओवरों का खेल गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए चोपन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 161 बनाए।जिसमे राघवेंद्र ने 4 छक्के तथा 3 चौकों की मदद से 37 रन बनाए और इस्तियाक ने 4 चौके तथा 1 छक्के की मदद से 37 रन तथा आकाश ने 4 चौके तथा एक छक्के की मदद से 35 रन का योगदान दिया।गेंदबाजी करते हुए अनपरा के गेंदबाज मु उमर ने 4 ओवर में 35 रन देकर शानदार 4 विकेट हासिल किया।कार्तिक ने 4 ओवर मे 22 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अनपरा की टीम ने 17 .5 ओवरों में ही 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए ।जिसमें अनपरा के बल्लेबाज विश्वजीत ने 8 छक्के 5 चौकों की मदद से शानदार 75 रन बनाए।तेजस्वी ने 3 छक्के 4 चौके की मदद 40 बनाए और निखिल ने 5 चौके की मदद से 22 रन की पारी खेली।गेंदबाजी करते हुए चोपन के गेंदबाज आकाश राजपूत ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किया और कृष्णकान्त ने 3 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट तथा विनीत ने भी 2 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।इस तरह से अनपरा की टीम ने चोपन की टीम को 4 विकेट से पराजित कर फाइनल के ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
अनपरा के खिलाड़ी विश्वजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।जिन्होंने 29 गेंद पर शानदार 75 रन की पारी खेली।तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट चोपन के राघवेंद्र को मिला जिन्होंने 107 गेंद में 280 रन बनाए थे।
