राजा वरियार शाह फुटबॉल कमेटी द्वारा 59 वा अंर्तराजिय फुटबॉल टूर्नामेंट का आठ दिवसीय मैच का उद्घाटन विधायक हरी राम चेरो द्वारा फीता काटकर किया गया
सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ दुध्दी ब्लाक के महुली में राजा वरियार शाह फुटबॉल कमेटी द्वारा 59 वा अंर्तराजिय फुटबॉल टूर्नामेंट का आठ दिवसीय मैच का उद्घाटन शनिवार को मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक हरी राम चेरो ने फीता काट कर एवं फुटबॉल कीक कर किया। उद्घाटन का पहला मैच मऊ बनाम कटनी के बीच खेला गया। इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्री चेरो ने उनका हौसला अफजाई किया। साथ ही उन्होंने खेल को कैरियर के रूप में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का भी वृद्धि होता है। खेल जीवन में महत्वपूर्ण अंग है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट के आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र की खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान होगा। उदधाटन मैच 70 मिनट का खेला गया।मैच के दौरान हाफ टाइम के पहले मऊ एक गोल व कटनी ने दो गोल दाग दिया। हाफ टाइम के बाद कटनी की टीम एक और गोल दागे। कटनी की टीम को दो गोल से विजय घोषित किया। इस मौके पर दिलीप कुमार कनौजिया विनय श्रीवास्तव विरेन्द्र कनौजिया शेकरार अहमद उदय शर्मा कल्लामुदीन सिद्दिकी बुन्देली चौवे नदुं श्रीवास्तव अमित कुमार कनौजिया
