Sonebhadranews



 सेमीफाइनल मैच में कटनी और जौनपुर 1-1 से बराबर 

दुद्धी/उपेंद्र तिवारी/ सोनभद्र विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली कस्बे में चल रहे अन्तर्राज्यीय फुटबाल टूर्नामेंट में शुक्रवार को जौनपुर और कटनी के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया| मैच में दोनों टीमें एक एक गोल डालकर बराबरी पर रहीं|निर्धारित नब्बे मिनट के मैच में कांटे की टक्कर में पहले हाफ के 40 वें मिनट में जौनपुर के आठ नंबर जर्सी के खिलाड़ी अरविंद के किक से निकलकर गेंद सीधे गोल पोस्ट में घुस गयी|गोल खाकर कटनी के खिलाड़ी विपक्षी टीम की ओर गोल डालने की कई बार कोशिश किये लेकिन चूक गए|सेकेंड हाफ में खेलते हुए मैच के 78 वें मिनट में कटनी टीम के 21 नंबर जर्सी के खिलाड़ी विनीत ने जौनपुर की ओर शानदार गोल डालकर मैच को 1-1 से बराबरी पर ला दिया|मैच के अंतिम क्षणों तक दोनों टीमों की ओर से और कोई गोल नहीं कर पाने की स्थिति में मैच 1-1 गोल की बराबरी पर छूटा|अब दोनों टीमें अगले दिन फिर खेलेंगी|मैच में खेलते हुए अनुशासन भंग करने के कारण मैच निर्णायक विनोद कुमार ने जौनपुर के आठ नंबर और कटनी के छ: नंबर जर्सी के खिलाड़ी को पीला कार्ड दिखाया|