Sonebhadranews



 धनौरा गांव में राष्ट्रीय क्षयरोग प्रसार सर्वेक्षण का निःशुल्क शिविर का हुआ समापन

दुद्धी, सोनभद्र/उपेंद्र तिवारी/ जिले के दुद्धी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिवर का कैम्प लगाया गया। चिकित्सा मोबाइल बैन के साथ-साथ सभी प्रकार के आधुनिक तकनीक के चिकित्सा उपकरण सम्मिलित है। 

राष्ट्रीय क्षयरोग प्रसार सर्वेक्षण का निःशुल्क शिविर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की शाखा एवम्  एन आई आर टी से सम्बन्धित आर एम आर सी गोरखपुर की तरफ से लगाया गया। वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी विशाल यादव ने बताया कि देश भर में क्षयरोग का सर्वे किया जा रहा है। भारत में 21 राज्यो में 625 क्लस्टरों को चिन्हत किया गया है। तथा 23 मोबाइल बैन लगाई गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश में तीन मोबाइल बैन दी हुई है, जिसमे ग्राम पंचायत वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

जिसमें लगभग 8 सौ प्रतिभागियों ने अब तक हिस्सा लिया । जिसमें प्रतेक प्रतिभागी का की नि:शुल्क जांच की गई। जांच में लंबाई, बजन, ब्लड प्रेशर, साक्षात्कार, सुगर, हीमोग्लोबिन, सीने का एक्स-रे, तथा बलगम की जांच की गई। ग्राम पंचायत में प्रत्येक घर जाकर प्रतिभागी कार्ड वितरित किए गए। जिसे लेकर प्रतिभागियों ने शिवर में आकर निशुल्क जांच करवाई। इसमें चिकित्सा मोबाइल बैन के साथ साथ सभी प्रकार के आधुनिक तकनीक के चिकत्सा उपकरण सम्मिलित है। जिसमें टीम के सदस्यों में वीरेंद्र पांचाल, मुकेश मिश्रा, विशाल यादव, अवधेश कुमार निषाद मझवार, निशा यादव, पुनीत कुमार, रोहित बघेल, शुशील पाल, सोनल राजपूत ,मोहम्मद अफरोज,, लालचंद, अनुगुंज, सुरभि कुशवाह, रवि निषाद, किरन, पवन उपाध्याय, आकाश कुशवाहा, दीपक पिपल, भूपेंद्र, विनोद आदि लोग उपस्थित रहे।