Sonebhadranews



 श्री राम मंदिर निर्माण सहयोग हेतु निकली भव्य रथयात्रा

कोन/ श्री राम मंदिर निर्माण निधी समर्पण जन जागरण अभियान के अंतर्गत अयोध्या से चल कर रथयात्रा रामगढ बाजार होते हुए कोन बाजार में पहुंच कर सभा कि जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व समस्त हिंदू संगठनों ने राम जागरण यात्रा व राम मंदिर निर्माण सहयोग हेतु प्रभु श्री रामचंद्र जी की भव्य झांकी निकाली जो रामगढ बाजार से होते हुए बरवाडीह, खेमपुर होते हुए कोन बाजार में पहुंच कर सभा किया। वहीं पर भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा ने कहा कि ये हम लोग का शौभाग्य है कि लगभग 500 वर्ष हम सबके प्रभु श्री राम भव्य दिब्य राम मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं।रथ यात्रा के अगवानी कोन भजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने किया। कोन से किशनपुरवा के लिए रवाना किया गया जो कि सोनभद्र जनपद के लास्ट छोर तक जाएगा और सभी जगहों पर रथयात्रा के स्वागत व सहयोग हेतु राम भक्त इकट्ठा होकर हर जगह पर तन मन धन से हिस्सा लिया। श्रीराम जागरण यात्रा में बैंड बाजा,डी जे वाला रथ तथा गाडियां का काफिला लगभग सैकड़ों की संख्या में रामभक्त शामिल थे राम भक्त जय श्री राम हर हर महादे व का उद्घोष करते हुए हाथों में ओम का झंडा लिए आगे चल रहे थे। रथों पर पुजारी जी, विश्व हिंदू परिषद, आर एस एस बजरंग दल, मंदिर निर्माण ट्रस्ट व भाजपा वरिष्ठ नेता मौजूद थे सत्य प्रकाश तिवारी, जिला सयोजक ओमप्रकाश दुबे,मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, पूर्वमंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, बंशीधर, महामंत्री , जिला विद्यार्थी संपर्क प्रमुख़ आनन्द गुप्ता, प्रखड़ संयोजक हरिशंकर वर्मा, प्रखंड मंत्री राजेश तिवारी,सूर्यभान सिंह ,श्रद्धालुओं ने जन जागरण यात्रा मंदिर निर्माण सहयोग हेतु यात्रा में भाग लिया।