Sonebhadranews

 


कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा सुरु।विंढमगंज थाना के जोरमा बाबा पहाड़ी पर हो रहा कथा।

सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/विंढमगंज थाना छेत्र के महुली,जोरुखाड़, प्रसपानी, जाताजुआ के बीच मे स्थित चर्चित जोरमा पहाड़ी पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा शनिवार से भव्य कलश यात्रा के साथ सुरु हो गया है।आस पास के गांवों से पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालुओं ने जोरमा पहाड़ी के पास स्थित सरोवर से कलश में जल भरकर प्रसपानी, केवाल, मेदनी खाड होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थल पर पहुंचकर यात्रा की समापन किया गया।अयोध्या धाम से पधारे पंडित श्री इन्द्रभूषड जी महाराज द्वारा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक श्रीमद भागवत कथा सुनाया जाएगा।इस दौरान दिनेश यादव,विवेकानंद, रामलखन,राम आशीष यादव,जवाहिर,अरविंद,राधेश्याम, विजय यादव,विद्यापति विश्वकर्मा, सोना बचा आदि आयोजक मंडल उपस्थित रहे।