दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन ने कूड़ा कलेक्शन के लिए वाहन को झंडी दिखा कर किया रवाना
सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ नगर पंचायत दुद्धी कार्यालय परिसर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दो वाहन को चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पंचायत कस्बे को स्वच्छ सुंदर रखने के लिए कूड़ा कलेक्शन वाहन से डोर टू डोर पहुँच कर मधुर ध्वनि के गीतों से साउंड बजाकर कूड़ा को सुरक्षित कूड़ेदान में रखने के लिए अपील करेंगे। यह कार्यक्रम प्रकृति पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर सोनू सभासद, आलोक कुमार, समीर कुमार, रमाकांत सहित अन्य सभासद एवँ नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।
