Sonebhadranews

 


बीडीओ दुद्धी ने हरी झंडी दिखाकर महिला किसानों को  किया रवाना

सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ दुद्धी स्थानीय ब्लॉक परिसर से खण्ड विकास अधिकारी रमाकांत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर 22 महिला किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण हेतु उद्यान विभाग लोढ़ी के लिए रवाना किया। आजीविका मिशन द्वारा क्षेत्र के खजुरी, रजखड़, बिडर, धनौरा, मलदेवा सहित अन्य गांव के महिलाओं को लोढ़ी में स्थित उद्यान विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जैविक दवा, जैविक खाद, रसायनिक किट, जूता, चप्पल हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण दिए जायेंगे। जिसके साथ कृषि विभाग एवं दुद्धी ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।