शिक्षक साथी के असामयिक निधन पर शिक्षकों ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजली
सोनभद्र/एम.एल.जायसवाल/ पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरसोत विकास खंड घोरावल जनपद सोनभद्र में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत धीरेंद्र नाथ मिश्र जी के बीमारी के कारण कल सांय असामयिक निधन से शोकाकुल शिक्षकों ने आज पूर्वाह्न एक शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजली अर्पित किया है। नवोदय क्रांति परिवार द्वारा सामूहिक शोकसभा का आयोजन न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दुरावलखुर्द पर आहुत किया गया। शिक्षकों ने उनके बेसिक शिक्षा में किये गए योगदान को सराहते हुए उनके शोकाकुल परिवार को सहनशक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ! शोक सभा में प्र. अ. राजकुमार सिंह, नवोदय क्रांति के डिस्ट्रिक मोटिवेटर कमलेश कुमार गुप्त, स. अ. अनिल कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, शि. मि. सीमा देवी, रसोइया एवं अन्य लोग कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए शामिल हुए।
