मुहल्ला पाठशाला में पढ़ा रहे शिक्षक
सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ शिक्षा क्षेत्र के कई स्कूलों में इन दिनों मुहल्ला पाठशाला की तर्ज पर पढ़ाई चल रही हैंशिक्षकों द्वारा मुहल्ले मुहल्ले में जाकर पढ़ाने से बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रही हैं।दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कर्री मे प्रभारी प्रधानाध्यापकरमेश कुमार,सरिता यादव स अ नितायानंद (शिक्षा मित्र),रामकली (शिक्षा मित्र)तथा प्राथमिक विद्यालय घाट पिंडारी भोला नाथ (स अ ) ज्योतिमा देवी( शि मि) प्राथमिक विद्यालय गौहाटोला में अशोक कुमार चौधरी (सहायक अध्यापक) इस समय मुहल्ला पाठशाला चला रहे है।मुहल्ला पाठशाला ए आर पी श्रवण कुमार, संतोष कुमार सिंह. अखिलेश कुमार,, ऋषि नारायण, मनोज कुमार जायसवाल के कुशल निर्देशन में चल रही हैं।खण्ड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण जब तक पूर्ण रूप से स्कूल नही खुल जाती तब तक शिक्षकों को मुहल्ला पाठशाला चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कहा गया है जिसके लिए अध्यापक मेहनत कर रहे हैं जिसका परिणाम काफी सराहनीय है।
