Sonebhadranews


कांग्रेस पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ चोपन ब्लाक के अंतर्गत शहीद स्थल पर परम पूज्य पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्वर्गीय पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ओबरा विधानसभा प्रभारी जिला महासचिव बद्री सिंह गौड़ व जिला सचिव बाबूलाल पनिका जी के संयुक्त नेतृत्व में  किया गया जिसमें विशेष सहयोग जिला उपाध्यक्ष सेतराम केशरी (वि०वि०)का रहा । जहां मुख्य अतिथि हरेंद्र कुमार पांडे जी एवं जिला महासचिव बृजेश तिवारी जी के आगमन पर श्रद्धांजलि सभा पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया वहीं बृजेश तिवारी जी ने स्वर्गीय पंडित कमलापति त्रिपाठी जी के कार्यों एवं उनके नेतृत्व के बारे में साझा किया। जिसमें जिला सचिव अश्वनी कुमार त्रिपाठी , जिला सचिव विचार विभाग राजेश कुमार तिवारी , श्याम नारायण सिंह पटेल, राजेश पांडे ,सुरेंद्र कुमार, बबलू, सुरेंद्र गोड़ आदि दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।