Sonebhadranews

 


केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ बिहार के कद्दावर नेता केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान का गुरुवार को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। जैसे ही निधन की जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने दी तो लोगों को गहरा धक्का लग गया। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर कई दिग्गजों ने केंद्रीय मंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया। इसी क्रम में देश जे अन्य हिस्सों के साथ-साथ चोपन में भी केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान को भावभीनी दी गई श्रद्धांजलि । वही पासवान के लोकजनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं भी भावुक हो गये । शुक्रवार को ग्राम पंचायत चोपन में कार्यकता और दलित समाज व हर तरह के पार्टियों के लोग उनके आत्मा के शान्ति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया व भावभीनी श्रद्धांजलि दिये ।इस मौके पर ग्राम प्रधान विष्णुकांत मौर्या ,लवकुश भारती,श्याम किशोर गदलौल,राजेंद्र पासवान,जय प्रकाश, शशांक भारती, नरेन्द्र ग़लौल,राहुल पासवान,, अर्जुन पासवान, ललित कुमार गौड़,कन्हैया लाल आदि लोग मौजूद रहे।