Sonebhadranews



बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जन अधिकार पार्टी एवं अपना दल कार्यकर्ता उतरे सङक पर , सौंपा ज्ञापन 

सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ जन अधिकार पार्टी की अगुवाई में भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में जन अधिकार पार्टी एवं अपना दल के कार्यकर्ताओ ने सयुक्त रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर घोरावल में जन अधिकार पार्टी एवं अपना दल के कार्यकर्ता उतरे सङक पर , नगर से जुलूस निकाल केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए घोरावल तहसील पहुंच महामहिम राष्ट्रपति  एवं महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम सम्बोधित 15 सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकार को सौंपा ।इस दौरान जन अधिकार पार्टी के मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष भागीरथी सिंह मौर्य एवं सोनभद्र जिला अध्यक्ष आदित्य मौर्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है प्रदेश में अपराधी गुंडे बेलगाम हो गए हैं लगता है  अपराधियों की सरकार चल रही है सरकार पंगु हो गई है । प्रदेश में बलात्कार , हत्या जैसी घटनाएं आम हो गयी है आम जनमानस में भय व्याप्त है। महिलाए अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है सरकार अपराधियो के बिरुद्ध कार्यवाही करने के बजाय शांत बैठी है । सरकार राष्ट्रीय संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों औने पौने दामो पर बेच कर देश को बर्बाद करना चाहती है युवाओ को बेरोजगारी की तरफ ले जाना चाहती है सरकार की मंशा है कि लोगो को इतना कमजोर कर दो कि लोग विरोध करने लायक न रह जाए । जन अधिकार पार्टी मांग करती है कि सरकारी संस्थानों का किए जा रहे  निजीकरण पर रोक लगाए जाने पिछड़े वर्ग को मेडिकल सहित सभी क्षेत्रो में आरक्षण दिए जाने क्रीमीलेयर को समाप्त किया जाने  या कम से कम पन्द्रह लाख किए जाने की भी मांग किया।अपना दल कमेरवादी के जिला अध्यक्ष इं0 सीडी सिंह पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा लाया गया कृषि बिल पूरी तरह से किसान के विरोध में  है नए कृषि बिल में किसानों के फसल का समर्थन मूल्य का जिक्र नही है जिससे बिचौलिया / अढ़तिया औने पौने दामो पर किसनो के फसल को खरीदने का काम करेगा जिससे किसान शोषण का शिकार होगा भागीदारी संकल्प मोर्चा मांग करता है कि किसान विरोधी बिल को तत्काल वापस लिया जाए जिससे किसान राहत महसूस कर सके । धरनाप्रदर्शन में घोरावल विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रशेखर मौर्य , बिनोद कुमार , कार्तिकेय सम्राट , श्रीपति विश्वकर्मा , मिथिलेश मौर्य , गंगेश्वर पटेल ,नीतू मौर्या , रीमा मौर्या , लीलावती , बिष्णु पटेल , दीपनरायन प्रजापति , राम सिंह पटेल , चन्द्रशेखर आजाद , जशवंत सिंह , अरुण सिंह , परमानन्द , सुबाष मौर्य , हेमराज , मनोज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे