चल रहे नौ दिवसीय शिलाई प्रक्षिण का हुआ समापन
सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ विकास खंड म्योरपुर के बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा सभा कक्ष में उषा इंटरनेशनल और सिडबी के सहयोग से चल रहे नौ दिवसीय स्वावलंबन सिलाई प्रशिक्षक प्रशिक्षण समापन समारोह कार्यक्रम का एनटीपीसी के सीएसआर हेड आदेश कुमार पांडेय,उषा इंटरनेशनल के आलोक कुमार, सिडबी के सीवेंद्रम मौर्य,शुभा प्रेम और बैंक मैनेजर आलोक कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर सुभारम्भ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री आदेश पांडेय ने कहा कि महिलाये अपनी समाज के प्रति जिम्मेदारी को आगे बढ़कर निभाए।और अन्य महिलाओं को भी इसके लिए तैयार करे। वही सिडबी के सीवेंद्रम मौर्य ने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं के मेहनत और लगन की सराहना की और कहा कि आप लोग इसी प्रकार मेहनत करते रहे और आगे बढ़ते रहे। हम आप के साथ हमेसा जुड़े रहेंगे और हर संभव मदद के लिए तैयार रहेंगे।उषा इंटरनेशनल के आलोक कुमार ने कहा कि शिलाई प्रशिक्षण का कार्यक्रम कार्यक्रम कई राज्यो के अति दुरूह क्षेत्रो में महिलाओं को स्वालंबी बनाने और रोजगार दिलाने के लिए चलाया जा रहा है जिस से की महिलाएं समाज में अपने आप को सक्षम बना सके।शुभा प्रेम ने प्रशिक्षण दे रहे ट्रेनेरो और प्रशिक्षण ले रही महिलाओं की सराहना की और उन्हें इस काम को अपने गांव के अन्य लोगो को भी प्रशिक्षण दे कर स्वावलंबी बनाने के लिए कहा।कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण ले रही सभी 25 महिलाओं को एक एक मशीन, शिलाई की किताब और प्रशिक्षण सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिलाई ट्रेनर तैयब रियाज,रिजवान,डॉ विभा,नीरा,विमल सिंह,केवला दुबे,यमुना प्रसाद,देवनाथ सिंह व प्रशिक्षण ले रही महिलाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन शिवशरण सिंह ने किया।
