Sonebhadranews

 



बिग ब्रेकिंग- सड़क हादसे में युवक की मौत, कोहराम

सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ स्थानीय क्षेत्र के कनहर नदी पुल के समीप एक पिकअप सड़क से खाई में जाने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक पिकअप विंढमगंज की ओर से दुद्धी की ओर जा रहा था कि अचानक वाहन खाई में जा घुसी जिससे युवक रंजीत गुप्ता 35 पुत्र अरुण गुप्ता निवासी खजूरी दुद्धी की मौत हो गई। मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में 108 एम्बुलेंस से लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया