Sonebhadranews

 


वन विभाग की टीम ने अवैध अतिक्रमण को हटाया, तीन पर हुई कार्यवाई

सोनभद्र / अमर नाथ शर्मा/ दुद्धी बघाडू वन क्षेत्र के धनौरा गांव के जपला में वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले तीन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वनकर्मियों ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए शनिवार की शाम तहरीर दिया|  अज्ञात ग्रामीण की शिकायत पर गुरुवार को प्रभागीय वनाधिकारी रेनुकूट एम पी सिंह ने सख्त निर्देश पर बघाडू रेंजर रूप सिंह अपने दल बल के साथ वन भूमि पर नए एवं पुराने अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए उसमे प्रयोग किये गए सागवान के बल्ली सहित अन्य लकड़ियों को जब्त किया| मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है|  इस बाबत वन क्षेत्राधिकारी रूप सिंह ने बताया कि जपला गांव के सुखलाल यादव,जटा शंकर व तपसी यादव द्वारा काफी लंबे समय से वनभूमि पर अतिक्रमण कर मकान झोपड़ी आदि बनाया गया था| शिकायत मिलने पर उसे सख्ती पूर्वक हटा दिया गया| इस बाबत वन अधिनियम 5/26 के तहत कार्यवाही किया गया है। शनिवार को कोतवाली पुलिस को आरोपितों के खिलाफ कारवाई हेतु तहरीर भी दिया गया है| जबकि इसके पूर्व में गुरुवार को किये गए अतिक्रमण क्षेत्र में वन विभाग के एसडीओ कुंजविहारी वर्मा ने मौके पर निरीक्षण किया था। जिस दौरान बताया गया कि अतिक्रमणकारी सुखलाल यादव का बने हुए पक्की मकान निर्माण कार्य उसके जमीन है जबकि कच्ची मकान का निर्माण वन क्षेत्र में है उसके साथ साथ दो झोपड़ी व एक कुँवा भी है। यह अतिक्रमण धीरे धीरे बनाकर किया गया है।  प्रभारी निरीक्षक दुद्धी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग द्वारा शाम को तहरीर मिला है प्राथमिकी दर्ज अभी नही हो पाई है। उसे जल्द की दर्ज कर लिया जाएगा।