भारत सरकार के सहयोग से नगवां ब्लॉक के नन्दना गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन

 


राम प्रताप 

सोनभद्र /पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था डा. अंबेडकर मेमोरियल एजुकेशनल एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस, भारत सरकार के सहयोग से नगवां ब्लॉक के नन्दना गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 160 बालिकाओं एवं शिक्षण संस्थान के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा गया कि 22 अप्रैल को विश्वभर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। बालिकाओं द्वारा चित्रकला, मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता तथा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया। अंत में सभी को पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सुमन, मुन्नी देवी, रोहित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।