राहुल शर्मा
सोनभद्र/हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोन सेवा समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुप्त काशी क्षेत्र के चोपन स्थिति सोन नदी के पावन तट पर स्थित बाबा सोनेश्वर महादेव के प्रांगण सोनेश्वर घाट पर भव्य रुप से देव दीपावली मनाया गया। इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने दीप दान किया और भव्य आरती की। काशी से आये विद्वान ब्राह्मणों द्वारा भव्य आरती के साथ ही मनमोहक आतिशबाजी से पूरा घाट भक्तिमय लग रहा था। आरती के दौरान दर्जनों नाव पर बैठकर श्रद्धांलु देव दीवाली के भव्य आयोजन के साक्षी बने।
