भाजयुमो ने एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत प्ले कार्ड लेकर चलाया अभियान
राम प्रताप
ओबरा सोनभद्र। स्थानीय कॉन्वेंट तिराहे पर शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय के आह्वान पर नगर की सम्मानित जनता एवं ओबरा मंडल के युवा मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्ले कार्ड लेकर एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान को चलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने किया। कार्यक्रम में एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि यह अभियान जन समर्थन के मद्देनजर चलाया जा रहा है जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव कराए जाने की अपील की जा रही है ताकि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और आर्थिक तौर पर सरकार मजबूत बने। विकासपरक कार्यों के निमित भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव समर्पित भाव से काम कर रही है। ऐसे में एक चुनाव से देश महत्वपूर्व कार्यों को गति देगा। सशक्त भारत की कल्पना में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान की अहमियत सर्वोपरि है, इसलिए अधिक से अधिक जनाधार जुटाने के लिए युवा मोर्चा प्रयासरत है। कार्यक्रम में एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम के ओबरा विधानसभा संयोजक अमित उपाध्याय, सह संयोजक व जिला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल श्रीवास्तव, जिला सह मिडिया प्रभारी रोशन सिंह, भाजपा महामंत्री पवन मिश्रा, अभिषेक सेठ, रिजवान अहमद, अनीस से, गुलाम वाहिद, विभाग घटक, कुमार सौरभ सिंह, शिवम सिंहा, सूर्य यादव,, अनुराग श्रीवास्तव, नित्यानंद दुबे, राजेश निषाद, नंदन श्रीवास्तव, कलाम अंसारी, अभिजीत सिंह , मोनू खान, लक्ष्मण प्रसाद, शेषनाथ गुप्ता सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।