जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन
जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन
अमर नाथ शर्मा
सोनभद्र। जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम, सोनभद्र व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से ब्लॉक नगवा में संचालित परियोजना इम्पॉवर हर के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन नगवा ब्लॉक के 10 गांवों—देवरी मय देवरा, पियरी, बिछिया, गोटीबांध, डोमरिया, सिकरवार, शाड़सोते, शिकारपुर, सरईगढ़ व पिपराडीह में कुल 400 महिलाओं की भागीदारी के साथ संपन्न हुआ।
बैठकों के माध्यम से महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व एवं इतिहास की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, महिलाओं को सशक्त बनाने व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर संवाद किया गया। आयोजन के दौरान महिला दिवस से संबंधित प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें 50 महिलाओं को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर चयनित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर परियोजना क्षेत्र की कार्यकर्ता पूनम, सुनीता, सुमन, नीलम, रीमा, जसवंत, प्रोग्राम मैनेजर कुतुबुद्दीन एवं ब्लॉक समन्वयक विजय कुमार प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।